चरित्र पर संदेह: मां ने नवजात को तालाब में फेंका, युवक ने बचाई जान

टीकमगढ़। एक महिला ने अपने 25 दिन के नवजात को महेंद्र सागर तालाब में फेंक दिया। वहां मौजूद एक युवक ने मासूम को डूबता देखा तो तालाब में कूदकर बाहर निकाला। मासूम को अस्पताल ले जाया गया। एनआईसीयू में उसका इलाज चल रहा है।

घटना कोतवाली थाने के बम्होरी कलागांव में शनिवार दोपहर की है। पुलिस ने महिला को हिरासत में लिया है। पूछताछ में पता चला है कि वह अपने मायके में रह रही थी। उसकी शादी दिसंबर 2024 में हुई थी। शादी के 6 महीने बाद ही डिलीवरी हो गई। ससुराल वाले बच्चे के होने पर संदेह जता रहे हैं। इसलिए उसने यह कदम उठाया।

Next Post

पेट्रोल पम्प पर जांच, परखी जा रही डीजल-पेट्रोल की गुणवत्ता

Sat Jun 28 , 2025
रीवा। जिले के पेट्रेाल पंपों में डीजल और पेट्रोल की गुणवत्ता की जाँच की जा रही है. कलेक्टर श्रीमती प्रतिभा पाल के निर्देश पर खाद्य विभाग, नापतौल विभाग तथा पेट्रोलियम कंपनी के प्रतिनिधियों की टीम द्वारा पेट्रोल पंपों का निरीक्षण किया जा रहा है. इस संबंध में जिला आपूर्ति अधिकारी […]

You May Like

मनोरंजन