रीवा:कलेक्टर श्रीमती प्रतिभा पाल की अध्यक्षता में टीएल बैठक का आयोजन किया गया. कलेक्टर ने विभागीय अधिकारियों सहित राजस्व अधिकारियों को निर्देशित किया कि चालू माह में जारी होने वाली सीएम हेल्पलाइन की रैंकिंग में सभी विभाग ए ग्रेड में रहना सुनिश्चित करें.कलेक्ट्रेट के मोहन सभागार में आयोजित बैठक में कलेक्टर ने सीएम हेल्पलाइन के प्रकरणों का समाधानपूर्वक निराकरण करते हुए पचास दिवस से अधिक लंबित शिकायतों को शीघ्र निराकृत करने के निर्देश दिये.
प्रसूति सहायता की राशि न मिलने अथवा कम मिलने की शिकायतों में समाधानकारक जबाव न दिये जाने पर अधीक्षक संजय गांधी अस्पताल को नोटिस जारी करने के निर्देश कलेक्टर द्वारा दिये गये. उन्होंने सीएम डैशबोर्ड की शिकायतों के प्रकरणों को निराकरण करने के निर्देश दिये ताकि रैंकिंग में सुधार हो.
