चंडीगढ़ 10 नवंबर (वार्ता) पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वडिंग ने सोमवार को दिल्ली में लाल किले के पास हुआ कार विस्फोट पर दुख व्यक्त किया है।
श्री वडिंग ने कहा, “दिल्ली में लाल किले के पास हुआ कार विस्फोट दुखद और स्तब्ध करने वाला है। मेरी संवेदनाएँ उन शोक संतप्त परिवारों के साथ हैं जिन्होंने इस विस्फोट में अपने प्रियजनों को खो दिया है। मैं सभी की सुरक्षा की कामना करता हूँ, लेकिन पुलिस को सर्वोच्च प्राथमिकता पर इसकी जाँच करनी चाहिए और विस्फोट के कारणों का पता लगाना चाहिए। हमारे लोगों की सुरक्षा अनमोल और सर्वोपरि है। ”
