वक्फ कानून पर पाकिस्तान की टिप्पणी को खारिज किया भारत ने

नयी दिल्ली, 15 अप्रैल (वार्ता) भारत ने नये वक्फ कानून को लेकर पाकिस्तान की टिप्पणियों को मंगलवार को दृढ़ता से खारिज कर दिया और उसे नसीहत दी कि वह अल्पसंख्यकों के अधिकारों को लेकर स्वयं के रिकॉर्ड को देखे।

वक्फ कानून पर पाकिस्तान की टिप्पणियों के बारे में मीडिया के सवालों के जवाब में विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा,“हम भारत की संसद द्वारा अधिनियमित वक्फ संशोधन अधिनियम पर पाकिस्तान द्वारा की गई प्रेरित और आधारहीन टिप्पणियों को दृढ़ता से खारिज करते हैं।”

श्री जायसवाल ने कहा,“पाकिस्तान के पास भारत के आंतरिक मामले पर टिप्पणी करने का कोई अधिकार नहीं है। पाकिस्तान के लिए बेहतर होगा कि जब अल्पसंख्यकों के अधिकारों की रक्षा करने की बात आती है तो वह दूसरों को प्रचार करने के बजाय अपने स्वयं के रिकॉर्ड को देखे।”

Next Post

रक्षा सचिव ने इटली में रक्षा सहयोग को बढ़ाने पर की चर्चा

Tue Apr 15 , 2025
नयी दिल्ली 15 अप्रैल (वार्ता) इटली की दो दिन की यात्रा पर गए रक्षा सचिव राजेश कुमार सिंह ने मंगलवार को रोम में इटली के रक्षा मंत्री गुइडो क्रोसेटो से मुलाकात की और भारत-इटली रणनीतिक साझेदारी के एक प्रमुख स्तंभ के रूप में रक्षा सहयोग को और बढ़ाने के उद्देश्य […]

You May Like