कैंसर से जूझ रही हैं तनिष्ठा चटर्जी, एक्ट्रेस का छलका दर्द

तनिष्ठा चटर्जी को चौथे स्टेज का कैंसर डायग्नोज हुआ है, जिसे लेकर एक्ट्रेस ने एक इमोशनल पोस्ट साझा की है और बताया है कि मेरी 70 साल की मां और 9 साल की बेटी मुझ पर ही निर्भर हैं।

बॉलीवुड एक्ट्रेस तनिष्ठा चटर्जी ने एक इमोशनल पोस्ट इंस्टाग्राम पर शेयर की है, जिसमें उन्होंने यह बताया है कि उन्हें चौथे स्टेज का कैंसर डायग्नोज हुआ है, लेकिन उन्होंने इस पोस्ट में अपना दर्द नहीं बल्कि अपनी ताकत के बारे में बात की है और बताया है कि वह कैंसर से फाइट कर रही हैं। पोस्ट में उन्होंने बताया है कि उनकी 70 साल की मां और 9 साल की बेटी दोनों पूरी तरह से उन्हें पर निर्भर हैं, कुछ समय पहले ही कैंसर की वजह से ही उनके पिता का निधन हुआ था।

तनिष्ठा चटर्जी ने बॉलीवुड में बेहतरीन अभिनय के दम पर अपनी अलग पहचान बनाई, उन्होंने ढेर सारी फिल्मों में जबरदस्त अभिनय किया है, यही वजह है कि उन्हें फाइन एक्ट्रेस के तौर पर पहचाना जाता है। सोशल मीडिया पोस्ट साझा करते हुए तनिष्ठा चटर्जी ने कैंसर डायग्नोज होने की जानकारी साझा की है।

 

Next Post

रूस ने बताया किसी की वजह से खत्म नहीं हो रहा यूक्रेन युद्ध, जेलेंस्की पर लगाए गंभीर आरोप

Mon Aug 25 , 2025
रुसी विदेश मंत्री लावरोव एक इंटरव्यू में कहा कि रूस-यूक्रेन युद्ध रोकने प्रयासरत हैं, यूरोपीय देश जानबूझकर इसे रोकने की कोशिश कर रहे हैं। जेलेंस्की पुतिन को लेकर अड़ियल है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप रूस और यूक्रेन युद्ध रूकवाने के लिए लगातार कोशिश कर रहे हैं। यहां तक कि उन्होंने […]

You May Like