उज्जैन: बड़नगर में पूर्व विधायक और वरिष्ठ कांग्रेसी नेता मुरली मोरवाल के जन्मदिन कार्यक्रम के दौरान देर रात जमकर हंगामा हुआ। बताया जा रहा है कि दो पक्षों के बीच आपसी विवाद इतना बढ़ गया कि तेजाजी चौक पर लात-घूंसे और लाठियां चल गईं।
मौके पर अफरातफरी मच गई और माहौल तनावपूर्ण हो गया। मनचलों के उत्पात से सार्वजनिक स्थल अखाड़े में तब्दील हो गया। पुलिस ने स्थिति पर काबू पाया और अब पूरे मामले की जांच की जा रही है।
