पासी समाज ने मनाया जरायम पेशा कानून मुक्ति दिवस, जिले की प्रतिभाओं का किया सम्मान

इटारसी/नर्मदापुरम। अखिल भारतीय पासी समाज संगठन ने रविवार को जरायम पेशा कानून मुक्ति दिवस के अवसर पर प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया। इस अवसर पर स्वतंत्रता संग्राम सेनानी, संविधान सभा सदस्य एवं प्रथम सांसद मसूरियादीन पासी के योगदान को याद किया गया, जिन्होंने समाज को जरायम पेशा कानून से मुक्ति दिलाने में ऐतिहासिक भूमिका निभाई थी।

नर्मदापुरम स्थित एक गार्डन में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व विधानसभा अध्यक्ष एवं विधायक डॉ. सीताशरण शर्मा शामिल हुए, जबकि अध्यक्षता परासिया विधायक सोहनलाल वाल्मीकि ने की। विशेष अतिथि के तौर पर अखिल भारतीय पासी समाज के प्रदेश अध्यक्ष गोविंद बावरिया मौजूद रहे। समारोह में शिक्षा, खेल, कला, साहित्य और समाज सेवा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले नर्मदापुरम जिले के इटारसी, बांद्राबांध, रायपुर, मालाखेड़ी, आरी, सिवनी मालवा सहित अन्य क्षेत्र से आए प्रतिभागियों को शॉल, श्रीफल, प्रशस्ति पत्र और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। इसके अलावा पासी समाज की ओर से पूर्व विधानसभा अध्यक्ष व विधायक डॉ. सीताशरण शर्मा का भी अभिनंदन किया गया। अभिनंदन पत्र का वाचन शिक्षक तुलसीराम बाबरिया ने किया।

कार्यक्रम में मध्यप्रदेश तैराकी संघ अध्यक्ष पीयूष शर्मा, एसडीएम राजेश बौरासी, जिलाध्यक्ष कामता प्रसाद कैथवास, कोषाध्यक्ष भगवान दास बाबरिया, पार्षद ज्योति राजकुमार बाबरिया, पार्षद जिम्मी कैथवास, घनश्याम बाबरिया, बाबूलाल कैथवास, नीरज कैथवास, श्यामू बाबरिया सहित बड़ी संख्या में समाज के लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन महेश बाबरिया ने किया।

पासी समाज न तो साहस में कम है और न ही बुद्धिमत्ता में=

अपने उद्बोधन में मुख्य अतिथि डॉ. सीताशरण शर्मा ने कहा कि पासी समाज न तो साहस में कम है और न ही बुद्धिमत्ता में। शिक्षा और संगठन के बल पर समाज बड़ी प्रगति कर सकता है और आज यह स्पष्ट दिख रहा है कि भविष्य में समाज और अधिक उन्नति करेगा।

समाज का उत्थान करना है तो हमें एक मंच पर आना होगा=

परासिया विधायक सोहनलाल वाल्मीकि ने कहा कि यदि समाज का उत्थान करना है तो हमें एक मंच पर आना होगा। चाहे कोई किसी भी विचारधारा से जुड़ा हो, लेकिन समाज के अधिकार और प्रगति की बात आने पर सभी को एकजुट होना चाहिए। संगठित रहेंगे तो समाज की पहचान और मजबूत होगी।

अब युवाओं को आगे आना चाहिए=

प्रदेश अध्यक्ष गोविंद बावरिया ने स्वतंत्रता सेनानी मसूरियादीन पासी के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि जरायम कानून समाज के लिए अभिशाप था, लेकिन मसूरियादीन पासी ने इसे खत्म करवाकर समाज को नई दिशा दी। युवाओं को आगे आकर सामाजिक गतिविधियों में भाग लेना चाहिए। उज्जैन से सामाजिक कार्यक्रम में शामिल हुए अनुविभागीय अधिकारी राजेश बौरासी ने कहा कि शिक्षित और जागरूक समाज नशे जैसी बुराइयों से दूर रहकर एक बेहतर भविष्य बना सकता है।

सम्मानित प्रतिभाओं ने समाज और संगठन के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह सम्मान उन्हें और बेहतर कार्य करने की प्रेरणा देगा। डॉक्टर मुस्कान कैथवास ने मंच से अपनी सफलता के अनुभव सांझा किए।

इनका हुआ सम्मान =

पार्षद ज्योति राजकुमार बाबरिया, जिम्मी कैथवास, गणेश बाबरिया रोहन बाबरिया, कनक बौरासी, विशेष बाबरिया, दीपेश बाबरिया, संचित बाबरिया, राजुल बाबरिया, गौतम बौरासी। अंकित कैथवास, मुस्कान कैथवास, प्रमोद बाबरिया सहित जिले की अन्य प्रतिभाओं का हुआ सम्मान।

Next Post

मूर्ति चोरों को ग्रामीणों ने पकड़ा, पुलिस को सौंपा

Mon Sep 1 , 2025
जबलपुर। मझौली के जैन मंदिर में पयूषण पर्व पर हो रहे कार्यक्रमों के बाद चोरों ने धावा बोला। रविवार की रात चोरों की वारदातों की खबर लगते ही आसपास रहने वाले ग्रामीणों ने उसका पीछा किया और मंदिर के पास ही खंडहर में चोरों को दबोच लिया और उन्हें पुलिस […]

You May Like