सचदेवा ने महिला दिवस पर मातृ शक्ति को दी बधाई

नयी दिल्ली 08 मार्च (वार्ता) दिल्ली प्रदेश भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अध्यक्ष वीरेन्द्र सचदेवा ने रविवार को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर प्रदेश और देश की मातृ शक्ति को बधाई एवं शुभकामनाऐ दी।

श्री सचदेवा ने कहा कि यह हर्ष का विषय है कि आज प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी दिल्ली में मेट्रो रेल की दो नयी परियोजनाओं का लोकार्पण तथा कुछ अन्य परियोजनाओं का शिलान्यास करेंगे। आज महिला दिवस के अवसर पर दिल्ली भाजपा ने प्रदेश सरकार और मेट्रो रेल से बात कर सुनिश्चित किया है कि 42 महिलाएं श्री मोदी के कार्यक्रम स्थल पर पधारने से लेकर विदा होने तक उनका स्वागत अभिनंदन सत्कार करेंगी। ये महिला दिल्ली भाजपा की मंडल अध्यक्ष हैं।

उन्होंने कहा कि इन सभी 42 महिलाओं का महिला सशक्तिकरण बड़ा योगदान है। यह समाज के अंतिम व्यक्ति तक केन्द्र सरकार, दिल्ली सरकार और दिल्ली नगर निगम की योजनाओं का लाभ पहुंचा रही हैं।

Next Post

महिला शक्ति के सशक्तिकरण के बिना एक प्रगतिशील समाज की कल्पना असंभव: गहलोत

Sun Mar 8 , 2026
जयपुर 08 मार्च (वार्ता) राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा है कि महिला शक्ति के सशक्तिकरण के बिना एक प्रगतिशील समाज की कल्पना असंभव है। श्री गहलोत ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर अपने बयान में यह बात कही। इस अवसर पर उन्होंने प्रदेश की सभी माताओं, […]

You May Like