बस और ऑटो की टक्कर में 5 घायल

सतना: राष्ट्रीय राजमार्ग 30 पर मैहर जिले के इटमा के निकट हुए सड़क हादसे में ऑटो सवार 5 यात्री घायल हो गए। जिसमें से दो की हालत गंभीर होने पर उपचार के लिए जिला अस्पताल सतना भेज दिया गया। घटना के पीछे का कारण बस के चालक द्वारा ट्रक को ओवरटेक करने के दौरान ऑटो को टक्कर मारना बताया गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार मैहर में एक बस और ऑटो की टक्कर में 5 लोग घायल हो गए। यह हादसा मैहर थाना क्षेत्र के ग्राम इटमा के पास एन एच 30 पर हुआ। बस क्रमांक MP17P1166 ट्रक को ओवरटेक कर रही थी। इसी दौरान सड़क किनारे जा रही ऑटो से उसकी टक्कर हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि ऑटो सड़क से उतरकर खेत की तरफ जा गिरी।
घायलों में अंजू प्रजापति (20), रानी प्रजापति (38), रामरती प्रजापति (55), जितेंद्र वर्मा (26) और अरुणा वर्मा (42) शामिल हैं। मौके पर मौजूद लोगों ने इन एच ए आई की एंबुलेंस 1033 को सूचना दी। जिसके जरिए सभी घायलों को मैहर सिविल अस्पताल ले जाया गया। जहां पर घायलों का तत्काल उपचार शुरू किया किया। उपचार के दौरान रामरती प्रजापति और अंजू प्रजापति की हालत गंभीर होने के कारण उन्हें सतना जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर बस को अपने कब्जे में ले लिया और आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Next Post

अर्थिंग हटाने के बाद भी कम नहीं हुई फर्श की गरमाहट

Tue Jul 15 , 2025
सतना: शहर के जवाहर नगर इलाके में एक अजीबोगरीब घटना ने स्थानीय लोगों और प्रशासन का ध्यान खींचा था वहां पर फर्श की गरमाहट कम नहीं हुई। घर स्वामी श्री अंबेश ने बताया कि रविवार को ही घर की अर्थिंग को सुबह 11 बजे काट दिया गया था, ताकि बिजली […]

You May Like