शोभित शांति निकेतन फार्म हाउस और कॉलोनाइजर का ऑफिस कुर्क

इंदौर: प्रशासन ने आज झलारिया गांव में  फार्म हाउस और महू में एक कॉलोनी के ऑफिस को कुर्क करने की कार्रवाई की। उक्त कारवाई डायवर्सन शुल्क जमा नहीं करने को लेकर की गई। उक्त फार्म हाउस मालिक पर प्रशासन का दो लाख  एवं कॉलोनाइजर पर 18 लाख रुपए डायवर्सन शुल्क बकाया है.मार्च महीने के कारण जिले में राजस्व वसूली अभियान चलाया जा रहा है.

इसके तहत आज कनाडिया तहसील के ग्राम झलारिया में प्रशासन के अधिकारियों ने शोभित शांति निकेतन फार्म हाउस को कुर्क करने की कार्रवाई की. उक्त फार्म हाउस के मालिक छगनलाल नागर के पुत्र भगवान लाल नागर है. प्रशासन द्वारा डायवर्सन शुल्क को लेकर बार बार नोटिस देने पर भी बकाया दो लाख रुपए की राशि जमा नही के जा रही थी. इसी तरह महू तहसील में सुपर सिटी कॉलोनी के विद्युत मित्तल पर 18 लाख रुपए डायवर्सन राशि बकाया है. कॉलोनाइजर मित्तल द्वारा कई बार नोटिस देने के बाद भी राशि का भुगतान नहीं किया गया. डायवर्सन राशि का भुगतान नहीं करने पर दोनों के खिलाफ कुर्क करने की कार्रवाई की गई.

Next Post

ओंकारेश्वर में डीजल वाली नावों को हटाने से नाविकों और प्रशासन में टकराव

Wed Mar 5 , 2025
ओंकारेश्वर:नाविक संघ ने प्रशासन से मांग कि है वह नाविको के साथ बैठकर डीजल इंजन बन्द करने के निर्णय पर चर्चा करे। उसके बाद ही डीजल इंजन वाली नावों को हटाने का निर्णय हो। अभीओंकारेश्वर में नर्मदाजी में टेम्पू वाले इंजन नावो पर चल रहे है, इनसे जल प्रदूषण एवं […]

You May Like