ओंकारेश्वर:नाविक संघ ने प्रशासन से मांग कि है वह नाविको के साथ बैठकर डीजल इंजन बन्द करने के निर्णय पर चर्चा करे। उसके बाद ही डीजल इंजन वाली नावों को हटाने का निर्णय हो। अभीओंकारेश्वर में नर्मदाजी में टेम्पू वाले इंजन नावो पर चल रहे है, इनसे जल प्रदूषण एवं वायु प्रदूषण हो रहा है और आवाज से साधु संतो एवं भक्तो को साधना करने में व्यवधान होता है। जबकि किनारो पर आइल तेरता रहता है जो जल को प्रदूषित कर रहा है.
शिकायतों के चलते ही खंडवा जिला प्रशासन ने 31 मार्च के बाद उक्त इंजनों को हटाने के निर्देश दिए है। जिसके बाद सौर ऊर्जा वाले या बैटरी चलित इंजन लगाने होंगे। इससे से नाविक संघ में हड़कंप है। उन्होंने मांग की है की ओंकारेश्वर की भौगोलिक स्तिथि में सौर ऊर्जा वाले या बैटरी वाले इंजन सक्सेस नहीं होंगे क्योंकि टेम्पू इंजन तेज बहाव में भी चल सकेगा बांध से कम ज्यादा पानी किया जाता है इसलिए तेज बहाव हो जाता है
