दहेज में बाइक की डिमांड कर पति ने पत्नी को घर से निकाला

जबलपुर: भेड़ाघाट थाना अंतर्गत चौकीताल मेंं दहेज लोभी पति ने बाइक की डिमांड कर पत्नी के साथ मारपीट कर उसे घर से निकाल दिया। पुलिस ने रिपोर्ट पर प्रकरण दर्ज कर लिया है। पुलिस के मुताबिक श्रीमती नीता चौधरी 25 वर्ष निवासी ग्राम चौकीताल ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसकी शादी 10 जुलाई 23 को आकाश चौधरी से हिन्दू रीति रिवाज से हुयी थी.

जिससे एक बच्चा 8 माह का है, शादी मेें उसके माता पिता ने अपनी सामर्थता के अनुसार से सोने के गहने, गृहस्थी का सामान एवं नगदी 50 हजार रूपये दिये थे उसके बाद भी पति हमेशा मोटर सायकल की मांग करता है, वह मना करती है तो उसे शारीरिक एवं मानसिक रूप से प्रताडि़त करता है एवं मोटर सायकल की मांग कर मारपीट बीती रात उसे घर से निकाल दिया।

Next Post

गोदाम से 26 कट्टी मूंग चोरी

Sun Jul 20 , 2025
जबलपुर: पनागर थाना अंतर्गत डुंगरिया में गोदाम का ताला तोडक़र चोर मंगू की 26 कट्टियॉ चुरा कर ले गए।पुलिस ने बताया कि राजेश कुमार पटैल 47 वर्ष निवासी ग्राम डुंगरिया ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसने अपने ग्राम डुंगरिया स्थित खेत में मूंग की फसल काट कर अपने घर के […]

You May Like