रेहटी के सांदीपनि स्कूल में शिक्षापुंज 0.2 शिविर: ड्रॉपआउट छात्रों को फिर से मिलेगी शिक्षा की राह

रेहटी। सांदीपनि स्कूल रेहटी में कक्षा 10वीं एवं 12वीं के ड्रॉपआउट विद्यार्थियों की पहचान कर उन्हें पुन: शिक्षा की मुख्यधारा से जोडऩे के उद्देश्य से शिक्षापुंज 0.2 शिविर का आयोजन किया गया.

शिविर का उद्देश्य ऐसे छात्रों एवं उनके अभिभावकों को प्रेरित करना था, जिन्होंने विभिन्न कारणों से अपनी पढ़ाई बीच में छोड़ दी थी. शिविर के दौरान डाइट की फैकल्टी मंजू तिवारी एवं राकेश अग्रवाल ने विद्यालय पहुंचकर ड्रॉपआउट विद्यार्थियों और उनके अभिभावकों से संवाद किया तथा उन्हें शिक्षा के महत्व से अवगत कराया. उन्होंने विद्यार्थियों को पुन: विद्यालयीन वातावरण से जुडऩे के लिए प्रेरित किया. इस मौके पर शासकीय महाविद्यालय की संकाय सदस्य डॉ. प्रतिमा त्रिपाठी, डॉ. लेखिका श्रीवास्तव एवं डॉ. राजाराम रावते ने भी विद्यार्थियों की काउंसलिंग की. वहीं औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान चकल्दी से माधव कुमार गोर उपस्थित रहे. उन्होंने विद्यार्थियों को तकनीकी शिक्षा एवं रोजगारोन्मुखी पाठ्यक्रमों की जानकारी देकर उनका मार्गदर्शन किया.सांदीपनि स्कूल के शिक्षकों ने भी विद्यार्थियों की समस्याओं को समझते हुए उन्हें पुन: शिक्षा से जोडऩे के लिए आवश्यक सहयोग प्रदान किया. शिविर की जिला प्रशासन द्वारा निगरानी की जा रही थी, जिससे आयोजन को प्रभावी एवं सफल बनाया जा सका.

 

 

Next Post

मेधावी विद्यार्थियों को क्षत्रिय कालौता समाज ने किया सम्मानित

Fri May 29 , 2026
भैरूंदा। शिक्षा और प्रतिभा को प्रोत्साहित करने की दिशा में एक प्रेरणादायक पहल सामने आई, जब अभा क्षत्रिय कालोता समाज प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित किया गया. हर वर्ष की परंपरा को निभाते हुए इस बार भी कक्षा 10वीं और 12वीं में 75 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने वाले कुल […]

You May Like