अखिल भारतीय गहोई वैश्य महासभा के चुनाव 16 नवम्बर को

ग्वालियर:अखिल भारतीय गहोई वैश्य महासभा का निर्वाचन राष्ट्रीय स्तर पर होता है। पूरे भारतवर्ष में वर्तमान वर्ष 2025 में 16 नवम्बर को 78 मतदान केन्द्रों पर निर्वाचन हेतु मतदान कराया जा रहा है जिसमें कई महासभा सदस्य मतदान करेंगे। मतदान केन्द्र म.प्र. उ.प्र. छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र, गुजरात तथा दिल्ली आदि प्रदेशों में है।
निर्वाचन कराने हेतु अखिल भारतीय स्तर पर गहोई वैश्य महासभा का निर्वाचन आयोग गठित किया गया है जिसमें आर.एन. गुप्ता निर्वाचन आयुक्त, पुरुषोत्तम गुप्ता निर्वाचन उपायुक्त, इंजी. आर.एन छिरौल्या निर्वाचन उपायुक्त है।

सुरेश निगोती, सुमन कुमार रूसिया, के.एन. सरावगी, प्रेमचन्द चपरा, सुश्री रजनी सोनी निर्वाचन की व्यवस्थाओं में विशेष सहयोगी के रूप में कार्य कर रहे है। वर्तमान में प्रत्याशियों के नामांकन की प्रक्रिया पूर्ण हो चुकी है। निर्वाचन लड़ने वाले विधिमान्य प्रत्याशी अध्यक्ष पद हेतु धर्मेन्द्र बड़ेरिया, राजीव सहदेले, रामगोपाल छिरौल्या डल्लू भैया’, सतीश कुमार महतेले है।

महामंत्री पद हेतु दीपक सावला, प्रेमनारायण खंताल, इंजी. मदन छिरौल्या, रामप्रकाश हथनौरिया है। कोषाध्यक्ष पद हेतु नरेश कुमार कुचिया, मोहन कनकने प्रत्याशी है। उपाध्यक्ष पद हेतु कुंजबिहारी सावला. कृष्णगोपाल आजाद मोदी, गीता नगरिया, मनोज कुमार चौधरी, मोहन बड़कुल, रमेशचन्द्र सरावगी, रामप्रकाश सोनी, संजय विश्यारी, संतोष कुचिया प्रत्याशी है।

Next Post

शॉर्ट सर्किट से ट्रांसफार्मर फैक्ट्री में लगी आग

Fri Oct 17 , 2025
श्योपुर: शहर के पाली रोड स्थित किंग स्टार ट्रांसफार्मर फैक्ट्री में बिजली के मीटर में हुए शॉर्ट सर्किट से भड़की आग ने देखते ही देखते पूरी फैक्ट्री को अपनी चपेट में ले लिया। फैक्ट्री में रखे तेल के ड्रम और तैयार ट्रांसफार्मरों ने आग में घी का काम किया, जिससे […]

You May Like