शॉर्ट सर्किट से ट्रांसफार्मर फैक्ट्री में लगी आग

श्योपुर: शहर के पाली रोड स्थित किंग स्टार ट्रांसफार्मर फैक्ट्री में बिजली के मीटर में हुए शॉर्ट सर्किट से भड़की आग ने देखते ही देखते पूरी फैक्ट्री को अपनी चपेट में ले लिया। फैक्ट्री में रखे तेल के ड्रम और तैयार ट्रांसफार्मरों ने आग में घी का काम किया, जिससे आग ने विकराल रूप ले लिया।

आग इतनी तेजी से फैली कि अंदर काम कर रहे आधा दर्जन से ज्यादा कर्मचारी वहीं फंस गए। अपनी जान बचाने के लिए वे फैक्ट्री की छत पर चढ़ गए। बाहर काम कर रहे कर्मचारी समय रहते भागने में कामयाब रहे। सूचना मिलते ही नगरपालिका की दो दमकल गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया है।

Next Post

बिहार चुनाव के पहले चरण के सबसे अमीर प्रत्याशी कौन? 23.36 करोड़ की संपत्ति के साथ शिशिर कुमार ने तेजस्वी और सम्राट चौधरी को छोड़ा पीछे

Fri Oct 17 , 2025
नई दिल्ली, 17 अक्टूबर 2025: बिहार विधानसभा चुनाव (2025) के पहले चरण में 121 विधानसभा क्षेत्रों के लिए आज (शुक्रवार) नामांकन की अंतिम तारीख है। नामांकन के साथ प्रत्याशियों की ओर से दायर किए गए हलफनामों से राज्य के सबसे अमीर कैंडिडेट का पता चला है। पटना की मेयर सीता […]

You May Like