
ग्वालियर। नगर निगम ग्वालियर के नये आयुक्त अभिषेक चौधरी अगले सप्ताह अपना पदभार सम्हालने धार से ग्वालियर आयेंगे। अभी चौधरी धार में सीईओ जिला पंचायत के रूप में कार्यरत हैं।
अभिषेक चौधरी ने कहा कि वह ग्वालियर आकर प्राथमिकता से नगर व जनहित में कार्य करेंगे और जो भी बेहतर होगा, उस पर उनका फोकस रहेगा। चौधरी ने कहा कि शहर में मूलभूत विकास पर तेजी से काम हो इसके लिये भी वह काम करेंगे। उन्होंने कहा कि शासन ने जो जिम्मेदारी उन्हें दी है, उस पर वह पूरी संजीदगी से कार्य करेंगे।
