ग्रीन बेल्ट में अवैध निर्माण पर बुलडोजर

रीवा। नगर निगम ने बीहर नदी के ग्रीन बेल्ट क्षेत्र में किए गए अवैध निर्माण के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। नगर निगम आयुक्त अक्षत जैन के निर्देश पर ढेकहा हमीदिया कॉलोनी के आगे स्थित बद्रिका फार्म हाउस में किए गए अनाधिकृत निर्माण को बुलडोजर चलाकर ध्वस्त कर दिया गया।

नगर निगम के अनुसार, ग्रीन बेल्ट क्षेत्र में बिना भवन अनुज्ञा के भूतल, प्रथम तल, शेड और स्विमिंग पूल का निर्माण कराया गया था। संबंधित लोगों को पहले नोटिस जारी कर अवैध निर्माण स्वयं हटाने का अवसर दिया गया, लेकिन निर्धारित समय सीमा में कार्रवाई नहीं होने पर निगम ने जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन के सहयोग से ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की।

कार्रवाई के दौरान भारी पुलिस बल और नगर निगम का अतिक्रमण दल मौके पर मौजूद रहा। निगम ने साफ किया है कि नदी के ग्रीन बेल्ट और प्रतिबंधित क्षेत्रों में अवैध निर्माण के खिलाफ कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

Next Post

जुआ फाड़ पर दबिश देकर पुलिस ने पांच लोगों को रंगेहाथ पकड़ की कार्यवाही 

Tue Sep 1 , 2026
पांढुरना, नगर के मेघनाथ वार्ड के एक घर में मंगलवार को पुलिस ने दबिश देते हुए यहां जुआ खेल रहे पांच लोगों को रंगे हाथों गिरफ्तार कर इनके पास से नगद राशि के साथ ही ताश के पत्ते जब्त कर इनके खिलाफ जुआ एक्ट के तहत कार्यवाही की गई। मुखबिर […]

You May Like

मनोरंजन