हरदीप पुरी मध्य प्रदेश से भाजपा के राज्यसभा उम्मीदवार घोषित

नयी दिल्ली 28 अक्टूबर (वार्ता) केन्द्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी मध्य प्रदेश से राज्यसभा की एक सीट के उपचुनाव में भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार घोषित किये गये हैं। यह उपचुनाव 12 नवंबर को होना है। भाजपा महासचिव तरुण चुग की ओर से बुधवार को जारी विज्ञप्ति के अनुसार पार्टी की केन्द्रीय चुनाव समिति ने श्री पुरी को मध्य प्रदेश से राज्यसभा का उम्मीदवार बनाने का निर्णय लिया है। श्री पुरी का राज्यसभा का मौजूदा कार्यकाल 25 नवंबर को समाप्त हो रहा है। वह इस समय उत्तर प्रदेश से उच्च सदन के सदस्य हैं।

इस सीट के लिए नामांकन की प्रक्रिया 26 अक्टूबर से शुरू हो चुकी है और दो नंवबर तक चलेगी। तीन नवंबर को नामांकन पत्राें की जांच होगी और पांच नवंबर तक नाम वापस लिये जा सकेंगे। यह सीट पूर्व केन्द्रीय मंत्री एल. मुरुगन के इस्तीफे से खाली हुई है।

.....

Next Post

बड़वारा बीजेपी विधायक धीरेंद्र बहादुर सिंह पर चुनावी हलफनामे में आपराधिक मामले की जानकारी छिपाने का आरोप, सदस्यता समाप्त करने की मांग

Wed Oct 28 , 2026
कटनी। मध्य प्रदेश के कटनी जिले की बड़वारा विधानसभा सीट से भाजपा विधायक धीरेंद्र बहादुर सिंह की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं। उनके खिलाफ विधानसभा चुनाव के दौरान अपने हलफनामे में आपराधिक प्रकरण छिपाने का गंभीर आरोप लगाया गया है। इस संबंध में भारत निर्वाचन आयोग को एक औपचारिक […]

You May Like