
सिंगरौली । सासन चौकी पुलिस ने गड़हरा कन्वेयर बेल्ट के पास घेराबंदी कर काम गांव के पूर्वी टोला म्यार नदी से रेत का अवैध उत्खनन कर परिवहन कर रहे एक ट्रैक्टर को दबोचते हुये जप्त कर लिया है।
सासन पुलिस चौकी प्रभारी संदीप नामदेव के अनुसार मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि बिना नंबर के स्वराज ट्रैक्टर 735 एफई ट्रैक्टर ट्रॉली में ग्राम काम पूर्व टोला म्यार नदी से अवैध रेत लोड कर विक्री करने के लिए ग्राम सिद्धीखुर्द शिवपहाड़ी तरफ आ रहा है। सूचना पर पुलिस टीम द्वारा ग्राम गड़हरा रिलायंस कन्वेयर रोड पर घेराबंदी कर स्वराज ट्रैक्टर 735 एफई नीले सफेद रंग का ट्राली में बालू लोडकर आते दिखाई देने पर घेरा बंदी कर के ग्राम गड़हरा रिलायंस कन्वेयर रोड पर पकड़ा गया। जहां चालक अमर अगरिया पिता मोतीलाल अगरिया उम्र 24 वर्ष निवासी झांझी टोला का होना बताया। चालक के पास टीपी नही था। आरोपी चालक के विरुद्ध धारा 303(2),317(5) बीएनएस एवं 4/21 खान एवं खनिज अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई है। उक्त कार्रवाई में उनि संदीप नामदेव चौकी प्रभारी सासन, सउनि एके पाण्डेय, प्रआर अनिल नवेत, आर राहुल सिंह का सराहनीय योगदान रहा।
