भोपाल, 22 फरवरी (वार्ता) भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदेश प्रभारी डॉ. महेन्द्र सिंह, प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद रविवार 23 फरवरी को भोपाल स्थित छोला विश्राम घाट के सामने फूटा मकबरे के पास एक गार्डन में मुस्लिम समाज की बहनों के साथ प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की मन की बात कार्यक्रम को सुनेंगे।
भाजपा की ओर दी गई जानकारी के अनुसार इस अवसर पर भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश प्रभारी प्रभुदयाल कुशवाह एवं अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष एम एजाज खान उपस्थित रहेंगे। वहीं, भाजपा प्रदेश कार्यालय में मन की बात कार्यक्रम के प्रभारी एवं प्रदेश कार्यालय मंत्री डॉ. राघवेन्द्र शर्मा सहित पार्टी पदाधिकारी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की मन की बात कार्यक्रम सुनेंगे।
