नयी दिल्ली 29 अक्टूबर (वार्ता) केन्द्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने रिश्वत लेने के आरोप में निलंबित चल रहे पंजाब पुलिस के उप महानिरीक्षक हरचरण सिंह भुल्लर के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति के मामले में प्राथमिकी दर्ज की है। भारतीय पुलिस सेवा के अधिकारी भुल्लर के खिलाफ यह मामला भ्रष्टचार निरोधक कानून के तहत दर्ज किया गया है।
हरचरण भुल्लर को पांच लाख रुपये की रिश्वत लेने के मामले में गिरफ्तार किया गया था। इसके बाद भुल्लर के ठिकानों पर तलाशी अभियान में साढे सात करोड़ रुपये की नगदी बरामद की गयी थी।
भुल्लर को कबाड़ी का काम करने वाले एक व्यक्ति की शिकायत पर रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ा गया था। अभी भुल्लर शुक्रवार तक न्यायिक हिरासत में है।
