
जबलपुर। माढ़ोताल में बाइक सवार तीन बदमाशों ने फिल्मी स्टाइल में दिनदहाड़े फायरिंग कर दी, हमले में एक युवक घायल हो गया। वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। पुलिस फुटेज के आधार पर पतासाजी कर रही है।एएसपी सूर्यकांत शर्मा ने बताया कि शिवा रैकवार पर मोटर साइकिल सवार तीन युवकों ने फायर किए। सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं जल्दी आरोपी पकड़े जाएंगे।
