सीहोर। युवा संवाद सम्मेलन को लेकर जाखाखेड़ी जोड़ स्थित चंद्रशेखर आजाद स्कूल परिसर में कार्यक्रम का आयोजन किया गया. मुख्य अतिथि विधायक सुदेश राय और युवा नेता राजकुमार जायसवाल रिंकू ने मंडल पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं को संबोधित किया.
विधायक राय ने युवा संवाद सम्मेलन को लेकर कहा कि यह सम्मेलन युवाओं में शक्ति संवर्धन संयम सदाचार का संचार करेगा. युवा सम्मेलन में सम्मिलित होने वाले वक्ताओं के द्वारा महत्वपूर्ण सूत्र युवाओं को बताए जाएंगे. युवा भाजपा नेता राजकुमार रिंकू जायसवाल ने कहा कि हम हमारे परिवार में आए हैं और परिवार के सदस्यों से ही कार्यक्रम में शामिल होने की अपील कर रहे हैं. हम सब मिलकर देश के लिए काम करेंगे. अपने गांव के लिए काम करेंगे जिससे हम प्रगति की ओर अग्रसर हों. शिक्षा दीक्षा के साथ महापुरुषों के बताए हुए रास्ते पर चलते हुए जीवन को सुखी बनाएं.
कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं ग्रामवासियों, युवाओं को भाजपा मंडल अध्यक्ष अजय ठाकुर महामंत्री दिनेश मेवाड़ा ने भी संबंधित किया. इस मौके पर सरपंच नवीन चौहान, लक्ष्मीनारायण पाटीदार, प्रहलाद मेवाडा, चंदर सिंह मेवाड़ा, भगवत सिंह, जितेंद्र वर्मा, हरीश चौधरी, सतीश मेवाड़ा, आकाश वर्मा पम्पू एवं समस्त मंडल पदाधिकारी सहित युवा साथी उपस्थित थे.
