सीहोर। छावनी दशहरा उत्सव समिति द्वारा दशहरा की तैयारियों का शुभारंभ बुधवार को हो गया. बाल विहार मैदान पर भूमि पूजन महंत हरिरामदास महाराज के मार्गदर्शन में किया गया. इस अवसर पर साधु-संत, पदाधिकारी, अनेक जनप्रतिनिधि, समाजसेवी मौजूद थे.
समिति के मुख्य संरक्षक जसपाल सिंह अरोरा ने कहा कि इस वर्ष भी विजयदशमी के अवसर पर 71 फीट ऊंचे रावण के पुतले का दहन किया जाएगा. इसके साथ ही कुंभकरण और मेघनाद के पुतलों का दहन होगा. समिति अध्यक्ष आशीष गहलोत, महामंत्री विनीत गोयल, कोषाध्यक्ष विशाल सेन तथा राम बारात चल समारोह के अध्यक्ष संतोष राठौर को बनाया है.
