सोयाबीन की प्रभावित फसल का किसानों ने मांगा मुआवजा

आष्टा। सोयाबीन की फसल में पीला मोजेक एवं बांझ की समस्या सामने आने से किसानों की चिंता बढ़ गई है. किसान कांग्रेस जिला अध्यक्ष जगदीश चौहान के नेतृत्व में एसडीएम को राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपा. किसान कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह चौहान और जिला अध्यक्ष जगदीश चौहान ने ग्राम मैना एवं अमीरपुर में खेतों का निरीक्षण किया. उन्होंने बताया कि किसानों ने महंगे खाद-बीज और अन्य संसाधनों की व्यवस्था कर सोयाबीन की फसल तैयार की, लेकिन अब कई खेतों में पीला मोजेक के कारण फसल समय से पहले पीली होकर पत्तियां गिरा रही है. वहीं कुछ खेतों में सोयाबीन की फसल बांझ होने की समस्या भी सामने आई है. किसानों ने वर्ष 2024-25 के फसल बीमा क्लेम का भुगतान भी तत्काल करने की मांग की.

 

Next Post

बच्चों ने ग्रैंडपेरेंट्स-डे पर दी मोहक प्रस्तुतियां

Thu Sep 17 , 2026
बुधनी। भारती विद्या मंदिर विद्यालय में ग्रैंडपेरेंट्स डे मनाया गया. कार्यक्रम का शुभारंभ संचालक विनय यादव एवं प्रधानाचार्य श्रीमती दिलना राजपूत ने किया. विद्यार्थियों ने दादा-दादी एवं नाना-नानी के प्रति अपने प्रेम और सम्मान को विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से व्यक्त किया. नन्हें-मुन्ने बच्चों के मनमोहक नृत्य और भावपूर्ण […]

You May Like