माताजी ससंघ ने किया जिनालयों का वंदन, धर्म और साधु संगति का महत्व बताया

भोपाल। श्रमणी गणिनी आर्यिका गुरु माँ विज्ञाश्री माताजी ससंघ भोपाल में जिनालयों की वंदना कर धर्म प्रभावना कर रही हैं। अशोका गार्डन से पद विहार करते हुए माताजी ससंघ अभिरुचि कालोनी पहुंचीं, जहां भक्तों ने भक्ति भाव से उनकी मंगल आगवानी की और पाद प्रक्षालन का सौभाग्य पाया। माताजी ससंघ ने प्रभु पार्श्वनाथ के दर्शन कर शांतिधारा संपन्न कराई। प्रवचन में उन्होंने कहा कि प्रभु दर्शन से मन प्रसन्न होता है और साधु दर्शन से जीवन सफल होता है। साधु अंधकार से प्रकाश की ओर ले जाते हैं और आत्मबोध कराकर प्रभु से जोड़ते हैं। उन्होंने चातुर्मास में धर्म-ध्यान करने और संपत्ति का सदुपयोग करने की सीख दी। कार्यक्रम में विकास जैन, वीरेंद अजमेरा, महेंद्र कोठरी सहित अनेक लोग उपस्थित थे।

Next Post

गैरतगंज और सिलवानी के दौरे पर कल रहेंगे पटवारी

Sun Jun 15 , 2025
रायसेन। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी कल सोमवार को रायसेन जिले के गैरतगंज और सिलवानी तहसील का दौरा करेंगे। पटवारी सांची विधानसभा क्षेत्र के गैरतगंज और सिलवानी विधानसभा क्षेत्र के तहसील मुख्यालय सिलवानी पर पहुंच कर वहां कांग्रेस सृजन अभियान और संगठनात्मक बैठक में हिस्सा लेंगे। जिला मीडिया प्रभारी जावेद […]

You May Like