सलामतपुर: थाना पुलिस ने मुक्तापुर शराब दुकान में हुई चोरी की वारदात का महज 12 घंटे में खुलासा कर बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने चोरी गया माल बरामद करते हुए तीन आरोपियों को भोपाल से गिरफ्तार किया है। दुकान से 15 बोतल विदेशी शराब, एक रियलमी मोबाइल और नकदी चोरी हुई थी।
सेल्समैन सत्यनारायण शिवहरे की शिकायत पर मामला दर्ज कर टीम गठित की गई। करीब 120 सीसीटीवी फुटेज खंगालने और मोबाइल लोकेशन के आधार पर पुलिस ने आसिफ उर्फ गोल्डी, अरुण उर्फ अमन और अयान कुरैशी को पकड़ा। आरोपी बाइक से आए थे और पीछे से टीन काटकर चोरी की।
इनका कहना है
मुक्तापुर शराब दुकान से हुई चोरी का 12 घंटे में ही पर्दाफाश करने में सफलता मिली है। 3 आरोपियों को गिरफ्तार कर चोरी का माल भी बरामद कर लिया है।
दिनेश सिंह रघुवंशी, थाना प्रभारी सलामतपुर।
