पंचायत सचिवों पर गाज, तीन निलंबित, छह की वेतनवृद्धि रुकी

रीवा।मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत मेहताब सिंह गुर्जर ने शासकीय कार्य में लापरवाही बरतने के आरोप में तीन पंचायत सचिवों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है. मुख्य कार्यपालन अधिकारी द्वारा जनपद मऊगंज में आयोजित समीक्षा बैठक में अनुपस्थित रहने पर छ: सचिवों की एक-एक वेतनवृद्धि रोके जाने का आदेश जारी किया गया है. प्राप्त जानकारी के अनुसार सचिव ग्राम पंचायत बरसैता रायपुर कर्चुलियान अनिल सिंह परिहार, सचिव तत्कालीन ग्राम पंचायत बरौं वर्तमान सचिव ग्राम पंचायत अटरिया पुर्वा सिरमौर मयंक पाण्डेय तथा सचिव ग्राम पंचायत इटहा कला नईगढ़ी सुरेश कुमार पटेल को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है. जबकि सचिव ग्राम पंचायत बहेराडाबर रामदरश भारती, सचिव ग्राम पंचायत नौढिय़ा संतोष पटेल, सचिव व ग्राम पंचायत नरैनी अरूण सिंह, सचिव ग्राम पंचायत दुवगवां दुवान रामलली कुशवाहा, सचिव ग्राम पंचायत मटियरा राजेन्द्र तिवारी तथा सचिव ग्राम पंचायत सीतापुर उमेश शुक्ला की एक-एक वेतनवृद्धि असंचयी प्रभाव से रोकने के आदेश सीईओ जिला पंचायत द्वारा जारी किया गया है.

Next Post

समता भवन पर आधी रात को पथराव, चार जैन साध्वियों की जान बाल-बाल बची

Tue Apr 29 , 2025
उज्जैन। जैन समाज के समता भवन पर सोमवार-मंगलवार की दरमियानी रात असामाजिक तत्वों ने पथराव कर दिया। भवन में 4 जैन साध्वी ठहरी हुई थी। पथराव में वे बाल- बाल बच गई। सुबह समाज जनों को घटना क्रम पता चला तो आक्रोशित होकर चिमनगंज थाने पहुंचे और कार्रवाई की मांग […]

You May Like