नयी दिल्ली 14 जून (वार्ता) स्वच्छ यमुना मेरा कर्तव्य अभियान के तहत मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता और दिल्ली प्रदेश भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अध्यक्ष एवं केंद्रीय राज्य मंत्री हर्ष मल्होत्रा सहित विभिन्न नेताओं ने रविवार को अलग-अलग स्थानों पर यमुना नदी की सफाई की। दिल्ली भाजपा के द्वारा द्वारा इस अभियान के तहत 26 स्थानों पर सफाई अभियान चलाया गया। श्रीमती गप्ता नेइस अभियान के तहत गीता कॉलोनी के दशमेश घाट पर यमुना नदी से कूड़े को निकाला। वहीं श्री मल्होत्रा ने यमुना बैंक मैट्रो स्टेशन के पास किया यमुना सफाई में श्रमदान किया।
इसी तरह से दिल्ली भाजपा के पूर्व अध्यक्ष वीरेन्द्र सचदेवा ने आईटीओ अपर स्ट्रीम घाट पर यमुना स्वच्छता अभियान में श्रमदान किया, जबकि
दिल्ली भाजपा के संगठन महामंत्री पवन राणा ने आईटीओ घाट के पास किया यमुना नदी की सफाई की। नयी दिल्ली भाजपा के जिलाध्यक्ष रविन्द्र चौधरी और विधायक अनिल शर्मा भी इस अभियान में शामिल हुए।
इसके अलावा दिल्ली भाजपा के महामंत्री एवं सांसद योगेन्द्र चांदोलिया ने निगमबोध घाट के पास किया यमुना सफाई अभियान में श्रमदान की, जबकि सांसद प्रवीन खंडेलवाल ने वासुदेव घाट के पास किया यमुना नदी की सफाई की। सांसद मनोज तिवारी भी स्वच्छ यमुना अभियान में शामिल हुए। इसके अलावा दिल्ली विधानसभा के अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता, दिल्ली सरकार के मंत्री प्रवेश साहिब सिंह तथा अन्य नेताओं ने इस अभियान में शामिल होकर श्रमदान दिया।
इस मौके पर श्रीमती गुप्ता ने कहा, , “आज यहां अलग-अलग संगठनों के हज़ारों कार्यकर्ता ने ‘श्रमदान’ में हिस्सा लिया। भाजपा के हमारे सभी कार्यकर्ताओं ने भी सफाई अभियान में भाग लिया और ‘श्रमदान’ के ज़रिए योगदान दिया। सुबह छह बजे से ही यमुना की सफाई का काम लगातार चल रहा है।”
वहीं, श्री गुप्ता ने कहा, ” हज़ारों लोग यमुना की सफाई अभियान में हिस्सा ले रहे हैं। यह पहल इस पक्के इरादे के साथ शुरू की गई है कि नदी लगातार बहती रहे और साफ़-सुथरी बनी रहे। इसे एक जन-आंदोलन में बदलना ज़रूरी है, इस भरोसे के साथ कि यमुना अपनी खोई हुई शान वापस पाएगी और दिल्ली के निवासियों का गौरव बहाल होगा। हमारा मानना है कि नदी एक बार फिर अपने दिव्य, भव्य रूप में आज़ादी से बहेगी।”
श्री साहिब सिंह ने कहा, “यमुना को साफ़ करने की कोशिशें की जा रही हैं। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने हमेशा इस बारे में साफ़ निर्देश दिये हैं। हमें स्पष्ट निर्देश मिले हैं, हमारे गृह मंत्री के साथ लगातार बैठकें होती हैं जो हर बीस दिन में पूरी जानकारी लेते हैं और मुख्यमंत्री का पूरा सहयोग मिलता है। इतने बड़े समर्थन और आशीर्वाद के साथ मां यमुना की सफ़ाई को कोई नहीं रोक सकता। तीन साल में आप यमुना में बड़ा बदलाव देखेंगे।”
श्री सचदेवा ने कहा, “यमुना नदी की सफ़ाई हम सभी का फ़र्ज़ है। भाजपा ने अपने घोषणापत्र में यमुना को साफ़ करने का वादा किया है। हमारी सरकार उस घोषणापत्र में किए गए वादों को पूरा करने के लिए लगातार काम कर रही है। आज, भाजपा कार्यकर्ता यमुना के घाटों पर इस सफ़ाई अभियान में शामिल हुए। यह कोशिश जारी रहेगी और हम दिल्ली के सभी लोगों से अपील करते हैं कि वे समझें कि यमुना के लगातार बहाव को बहाल करना हमारी सामूहिक ज़िम्मेदारी है। एक ऐसा काम जिसमें हम सभी को मिलकर योगदान देना चाहिए।”
सांसद रामवीर सिंह बिधूड़ी ने कहा, “दिल्ली प्रदेश भाजपा के हजारों कार्यकर्ताओं ने यमुना के अलग-अलग घाटों पर आज बहुत ही सफल सफाई अभियान चलाया है। इस स्थान पर भी हजारों कार्यकर्ता एकत्रित हुए हैं। पूरी तरह से इस किनारे को कार्यकर्ताओं ने साफ किया है। दिल्ली विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा के घोषणापत्र में लिखा गया था कि दिल्ली में भाजपा की सरकार आएगी, यमुना को साफ करेंगे और यमुना को साबरमती तट की तर्ज पर विकसित करेंगे।”
