सीईओ प्रियंक मिश्रा ने किया शासकीय स्कूलों का औचक निरीक्षण

सौसर। कलेक्टर नीरज कुमार वशिष्ठ के निर्देशन में विकासखंड के ग्रामीण क्षेत्रों में शासकीय व्यवस्थाओं को चुस्त-दुरुस्त करने का अभियान जारी है। इसी क्रम में गुरुवार को मुख्य कार्यपालन अधिकारी प्रियंक मिश्रा ने ग्राम पंचायत घड़ेलामाल और देवी स्थित शासकीय प्राथमिक एवं माध्यमिक शालाओं का औचक निरीक्षण किया।

*​भोजन की गुणवत्ता का गहन अवलोकन*

निरीक्षण के दौरान सीईओ मिश्रा ने विशेष रूप से मध्याह्न भोजन योजना की समीक्षा की। उन्होंने किचन शेड में जाकर भोजन पकाने की विधि, स्वच्छता और उपयोग की जा रही खाद्य सामग्री की जांच की। उन्होंने बच्चों के साथ संवाद कर भोजन के स्वाद और नियमितता के बारे में भी जानकारी ली।

*​परिसर में स्वच्छता और शैक्षणिक स्तर पर जोर*

श्री मिश्रा ने केवल भोजन ही नहीं, बल्कि विद्यालय की अन्य व्यवस्थाओं का भी बारीकी से मुआयना किया। उन्होंने विद्यार्थियों के बैठने की व्यवस्था और शैक्षणिक वातावरण को देखा और स्कूल परिसर और शौचालयों में साफ-सफाई बनाए रखने के सख्त निर्देश दिए। इसी तरह मौके पर उपस्थित स्टाफ और संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि शासन की योजनाओं के क्रियान्वयन में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

*​बच्चों के सर्वांगीण विकास का लक्ष्य*

सीईओ प्रियंक मिश्रा ने नवभारत से चर्चा में कहा कि इस निरीक्षण का मुख्य उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि बच्चों को न केवल गुणवत्तापूर्ण शिक्षा मिले, बल्कि उन्हें पौष्टिक और स्वच्छ आहार भी उपलब्ध हो। उन्होंने जोर देकर कहा कि विद्यालयों की व्यवस्थाओं को और अधिक सुदृढ़ करना प्रशासन की प्राथमिकता है ताकि बच्चों का सर्वांगीण विकास हो सके।

Next Post

SIR और वोटर लिस्ट विवाद: स्वतंत्र जांच और FIR दर्ज हो: सज्जन

Thu Jan 29 , 2026
भोपाल। पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा ने गुरुवार को मध्य प्रदेश में चल रही मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) प्रक्रिया में गंभीर अनियमितताओं का आरोप लगाते हुए कहा कि इससे चुनाव आयोग की निष्पक्षता और पारदर्शिता पर बड़े सवाल खड़े हो गए हैं। वे भोपाल में आयोजित पत्रकार […]

You May Like