इंदौर: शहर का एबी रोड नगर निगम ओर चौड़ा करेगा. इसका निर्णय आज विभागीय मंत्री के साथ विकास कार्यों को लेकर आयोजित बैठक में किया है. इसके अलावा शहर में मास्टर प्लान की अधूरी सड़कों को कुक्कुट पालन केंद्र की जमीन बेचने से मिली राशि से पूरा किया जाएगा.नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने आज विकास कार्यों को लेकर स्मार्ट सिटी कार्यालय पर सभी विभागों की बैठक ली.
बैठक में शहर के विकास और मास्टर प्लान की सड़कों के साथ बीआरटीएस को लेकर नगर निगम, आईडीए और जिला प्रशासन के अधिकारी शामिल थे. बैठक में सबसे मुख्य निर्णय बीआरटीएस के खत्म कर और ज्यादा चौड़ा किया जाएगा. साथ ही मास्टर प्लान की अधूरी सड़क क्रमश 3,5,6,9 और 2 सड़को को कुक्कुट पालन केंद्र के प्लॉट बेचने से मिली 455 करोड़ रुपए से बनाई जाएगी. मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने बताया कि शहर में यातायात को लेकर ट्रैफिक पर काम करने पर चर्चा की है. इसमें अंडर पास बनाए जाने पर विचार किया जा रहा है, ताकि ज्यादा से ज्यादा वाहन निर्बाध रूप से चलते रहे.
मेट्रो अंडर ग्राउंड करने पर चर्चा नहीं हुई
बैठक मेट्रो अंडर ग्राउंड करने पर चर्चा नहीं हो सकी. इसका कारण यह बताया गया कि सभी जनप्रतिनिधि बैठक में उपस्थित नहीं थे. बैठक में महापौर पुष्यमित्र भार्गव, सांसद शंकर लालवानी, कलेक्टर आशीष सिंह, निगम आयुक्त शिवम वर्मा,आईडीए सीईओ राम प्रकाश अहिरवार, स्मार्ट सिटी सीईओ दिव्यांकसिंह , अभिलाष मिश्रा, रोहित सिसोनिया, निगम, आईडीए और मेट्रो के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे.
