राशिफल-पंचांग : 18 अप्रैल 2025

आज जिनका जन्मदिन है- शुक्रवार 18 अप्रैल 2025
उनका आगामी वर्ष:
वर्ष के प्रारंभ में शिक्षा केक्षेत्र में सफलता मिलेगी. पद और प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी. राजनैतिक गतिविधियों में वृद्धि होगी. वर्ष के मध्य मेंदाम्पत्य जीवन में कलह की स्थिति न आने दें.वर्ष के अन्त में यात्रा होगी, स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें. दिनचर्या में व्यवधान हो सकता है.

——————————————————–

मेष और वृश्चिक राशि के व्यक्तियों के लिये भौतिक सुख साधनों की उपलब्धता रहेगी. उत्तरदायित्वों को सम्हालना पड़ेगा. वृष और तुला राशि के व्यक्तियोंको मित्रों से मतभेद होगा. सिंह राशि के व्यक्तियों को आय में वृद्धि होगी. प्रसन्नता रहेगी. मिथुन और कन्या राशि के व्यक्तियों को निजी दायित्वों की पूर्ति होगी. स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें. मकर और कुंभ राशि के व्यक्तियों को दिनचर्या में अव्यवस्था रहेगी. धनु और मीन राशि के व्यक्तियों को राजनैतिक गतिविधियों मेंवृद्धि होगी. पद एवं प्रभाव बना रहेगा.

——————————————————–

पंचांग 18 अप्रैल 2025:-
रा.मि. 28 संवत् 2082 वैशाख कृष्ण पंचमीं भृगुवासरे दिन 1/10, मूल नक्षत्रे दिन-रात, परिघ योगे रात 9/52, तैतिल करणे सू.उ. 5/40 सू.अ. 6/20, चन्द्रचार धनु, शु.रा. 9,11,12,3,5,7 अ.रा. 10,1,2,4,6,8 शुभांक- 2,4,8.

——————————————————–

आज का भविष्य- शुक्रवार 18 अप्रैल 2025
आज जन्म लिये बालक का फल-
आज जन्म लिया बालक बुद्धिमान, चतुर, व्यवहार कुशल, परिश्रमी, स्पष्टवादी तथा निडऱ होगा. निर्णय लेने की अच्छी शक्ति रहेगी, अपने उद्देश्यों की पूर्ति के प्रति सचेत रहेगा. सभी के साथ अच्छा व्यवहार करेगा.

——————————————————–

मेष- मन धनागम की नयी युक्तियों की आर केंद्रित होगा, कार्य क्षेत्र में किसी सहकर्मी से मतभेद संभव है, जीवनसाथी का भावनात्मक स्नेह प्राप्त होगा.

वृषभ- मन पर नियंत्रण रख अपने कर्तव्यों के प्रति केंद्रित हों, किसी नये सम्बन्ध के प्रति ध्यान देना होगा, थोड़ा संयमी और धैर्यवान बनें.

मिथुन- कुछ नयी सामाजिक व्यस्तताएं सामने आयेंगी, महत्वपूर्ण दायित्वों की पूर्ति होगी, किसी अचल संपत्ति के क्रय हेतु प्रयास प्रारंभ होंगे.

कर्क- सम्बन्धों में आपका मन भावनात्मक आपूर्ति पर केंद्रित होगा, धार्मिक व पारंपरिक कार्यो में मन लगेगा, रोजगार के क्षेत्र में अपनी क्षमता का पूर्ण लाभ उठायें.

सिंह- मन प्रसन्न व उत्साहित रहेगा, प्रियजनों का सानिध्य प्राप्त होगा, प्रणय सम्बन्ध मधुर रहेंगे, शासन व राजकीय कार्यों में सफलता मिलेगी.

कन्या- निर्णय लेने में जल्दबाजी न करें, आकस्मिक तनाव हो सकता है, निराशावादी विचारों को छोडक़र आशावादी बनें, कष्टों को भूलकर वर्तमान को बेहतर बनायें.

तुला- नयी आकांक्षाएं मन को उद्वेलित करेंगी, पुराने सम्बन्धों में प्रगाढता बढेगी, बुजुर्गो के स्वास्थ्य का ध्यान रखें. पुमिथुन बातों को भुलाने की च्येष्ठा करें.

वृश्चिक- किसी नयी योजना की ओर बढेंगे, महत्वाकांक्षा ऊँची प्रगति की ओर ले जायेगी, जरूरी कार्य सार्थक होने का योग है, कार्य में सहयोग मिलेगा.

धनु- स्वास्थ्य के प्रति सावधानी रखें, अनुकूल नैतिक कर्तव्यों का पालन करें, निकट सम्बन्धों में पारदर्शिता रखें, छोटी छोटी बातों को भूलना हितकर रहेगा.

मकर- अपने भविष्य को सुनियोजित करें, भविष्य सम्बन्धी कुछ चिंताएं रह सकती हैं, परिवार को एक सूत्र में बनाये रखने हेतु प्रयास करेंगें.

कुम्भ- कार्यों में अवरोध से मन अवसादग्रस्त होगा. मधुरवाणी से सम्बन्धमें प्रगाढता बढेगी, जीविका के क्षेत्र में लाभ होगा, दायित्वों का निर्वहन होगा.

मीन- किसी नये कार्य की पूर्ति होगी, भवुकता व्यवहारिक जगत के अनुकूल चलने की चेष्ठा करें. परिवार के विरोध का सामना करना पड़ सकता है.

——————————————————–

व्यापार भविष्य-

वैशाख कृष्ण पंचमीं को मूल नक्षत्र के प्रभाव से गुड, खांड, चीनी के भाव में मंदी होगी, जीरा, धनिया, सौंप, अजवाईन के भाव में मामूली नरमीं का रूख रहेगा, वायदा विचार आज 2 बजकर 9 मिनिट से 15 मिनिट के रूख पर व्यापार करना लाभकारी रहेगा. भाग्यांक 4220 है

——————————————————–

Next Post

आंध्र प्रदेश में कार-लॉरी की टक्कर में एक छात्र की मौत

Fri Apr 18 , 2025
एलुरु (आंध्र प्रदेश) (वार्ता) आंध्र प्रदेश के एलुरु जिले में गुरुवार को एक कार और लॉरी के बीच टक्कर हो जाने से एक इंजीनियरिंग छात्र की मौत हो गई और सात अन्य घायल हो गए। पुलिस ने बताया कि आठ इंजीनियरिंग छात्र ताडेपल्लीगुडेम में शेषी इंजीनियरिंग कॉलेज में बी.टेक प्रथम […]

You May Like

मनोरंजन