पहला हक हेमंत का, नहीं लड़ेंगे तब संयुक्त अध्यक्ष की सोचूंगाः राकेश अग्रवाल

ग्वालियर: मध्यप्रदेश चेंबर आफ कामर्स एंड इण्डस्ट्रीज के वर्तमान पदाधिकारियों ने हर प्रकार संभव तरीके से हर व्यापारी की मदद की है। हम भले ही क्रियेटिव हाउस से जीते, लेकिन सभी ने मिलकर काम किया। चेंबर पदाधिकारी बनने के बाद फिर हमारे बीच हाउस की राजनीति आड़े नहीं आती। उक्त उदगार चेंबर आफ कामर्स के उपाध्यक्ष राकेश अग्रवाल ने व्यक्त किये।

राकेश अग्र्रवाल ने कहा कि वह चेंबर चुनाव लड़ने के इच्छुक तो है लेकिन अपने क्रियेटिव हाउस के निर्देश पर ही अगला फैसला लेंगे। उन्होंने कहा कि मैं क्रियेटिव हाउस से बंधा हुआ हूं, हाउस कहेगा तभी चुनाव लडूंगा, मेरी इच्छा संयुक्त अध्यक्ष पद पर उतरने की हैं। लेकिन यदि वर्तमान संयुक्त अध्यक्ष हेमंत गुप्ता किसी परिस्थिति में चुनाव नहीं लड़ेंगे, तब ही मैदान में उतरेंगे। मेरा मानना है कि हेमंत गुप्ता हमारे वरिष्ठ है और उनका हक पहला है, वह उनके निर्णय की प्रतिक्षा करेंगे। हालांकि मेरी चुनावी तैयारी पूरी है, जो भी हाउस का निर्देश होगा, उसका अक्षरतः पालन होगा।

Next Post

ग्वालियर में शारदीय नवरात्रि उत्सव शुरू:मंदिरों पर भक्तों की भीड़

Mon Sep 22 , 2025
ग्वालियर: ग्वालियर अंचल में आज सोमवार से शारदीय नवरात्रि शुरू होने के साथ ही भक्तों का माता के मंदिरों पर हुजूम उमड़ पड़ा है। ग्वालियर के प्रसिद्ध मंदिर मांढरे वाली माता पर तड़के से ही श्रद्धालुओं का जमावड़ा लगा हुआ है जो देर रात तक जारी रहेगा। पहाड़ाय वाली माता, […]

You May Like