दतिया में वंदे भारत एक्सप्रेस का ठहराव शुरू

दतिया:दतिया स्टेशन पर खजुराहो-निजामुद्दीन वंदे भारत एक्सप्रेस का ठहराव शुरू हो गया। सांसद श्रीमती संध्या राय ने मंडल रेल प्रबंधक की उपस्थिति में हरी झंडी दिखाकर इस नई सुविधा का शुभारंभ किया। यह पहल न केवल क्षेत्रीय यात्रियों के लिए यात्रा को सुगम बनाएगी, बल्कि शैक्षिक और औद्योगिक विकास को भी बढ़ावा देगी। उद्घाटन समारोह में रेलवे के कई वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे, जिनमें वरिष्ठ मंडल इंजिनीयर (समन्वय) आशुतोष चौरसिया, वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक अमन वर्मा, वरिष्ठ मंडल परिचालन प्रबंधक (सामान्य) संजय कुमार, वरिष्ठ मंडल सुरक्षा आयुक्त विवेकानंद नारायण और वरिष्ठ मंडल बिजली इंजिनीयर नितिन गुप्ता प्रमुख थे।

सांसद श्रीमती संध्या राय ने इस अवसर पर कहा कि वंदे भारत एक्सप्रेस का दतिया में ठहराव क्षेत्र के लोगों के लिए एक बड़ी सौगात है। उन्होंने कहा कि यह आधुनिक रेलगाड़ी यात्रियों को सुरक्षित, समयबद्ध और आरामदायक यात्रा का अनुभव कराएगी, जिससे व्यापार, शिक्षा और पर्यटन जैसे क्षेत्रों में प्रगति होगी। उन्होंने इस उपलब्धि के लिए रेल मंत्रालय और मंडल रेल प्रबंधक को बधाई दी।

मंडल रेल प्रबंधक ने कहा कि दतिया स्टेशन पर वंदे भारत एक्सप्रेस का ठहराव रेलवे के विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने कहा कि रेल प्रशासन हमेशा यात्रियों की सुविधा को प्राथमिकता देता है और इस नई सुविधा से क्षेत्र के लोगों को काफी लाभ होगा। उन्होंने यात्रियों से अपील की कि वे इस नई सुविधा का अधिक से अधिक लाभ उठाएं और वंदे भारत एक्सप्रेस के साथ एक सुखद यात्रा का अनुभव करें।

Next Post

शहीद पार्क से सुभाष चंद्र बोस प्रतिमा तक निकाली तिरंगा यात्रा

Sat May 17 , 2025
उज्जैन:उज्जैन में शहीद पार्क से फव्वारा चौक तक भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई, जिसमें मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने देशभक्ति का संदेश देते हुए नागरिकों का उत्साह बढ़ाया। भारतीय सेना के शौर्य और बलिदान को नमन करते हुए सीएम ने शहीदों को श्रद्धांजलि दी। यात्रा में पुलिस बैंड, स्काउट-गाइड, बोहरा […]

You May Like