शहीद पार्क से सुभाष चंद्र बोस प्रतिमा तक निकाली तिरंगा यात्रा

उज्जैन:उज्जैन में शहीद पार्क से फव्वारा चौक तक भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई, जिसमें मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने देशभक्ति का संदेश देते हुए नागरिकों का उत्साह बढ़ाया। भारतीय सेना के शौर्य और बलिदान को नमन करते हुए सीएम ने शहीदों को श्रद्धांजलि दी।

यात्रा में पुलिस बैंड, स्काउट-गाइड, बोहरा समाज के बैंड सहित हजारों लोग शामिल हुए। विभिन्न समाजों ने पुष्पवर्षा कर यात्रा का स्वागत किया, और सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर यात्रा का समापन हुआ। राज्यसभा सांसद बाल योगी उमेश नाथ महाराज, विधायक अनिल जैन कालूहेड़ा, सांसद अनिल फिरोजिया, महापौर मुकेश टटवाल सहित कई गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।
हाथों में तिरंगे लेकर लगाए जयकारे
तिरंगा यात्रा के दौरान पुलिस बैंड, स्काउट-गाइड, बोहरा समाज का बैंड, और एक विशाल तिरंगा लिए मुस्लिम समाज के लोगों ने भी यात्रा में भाग लिया. तिरंगा यात्रा के दौरान मार्ग में कई स्थानों पर पुष्पवर्षा कर स्वागत किया गया. आम जनता ने भारत माता वंदे मातरम के जयकारे लगाए.
हमने हिंसा नहीं होने दी

Next Post

मौत की घाटी बना NH30 का सोहागी पहाड़, पलटा ट्रक,चालक की मौत

Sat May 17 , 2025
रीवा: मौत की घाटी बना NH30 का सोहागी पहाड़,आज सुबह पुट्टी से लदा ट्रक पलटा चालक बुरी तरह से ट्रक में फंसा, सूचना पर मौके पर पहुंचे सोहागी थाना प्रभारी पवन शुक्ला ने कड़ी मशक्कत के बाद पुलिस बल की मदद से चालक को बाहर निकलवा कर पहुंचाया त्योंथर के […]

You May Like

मनोरंजन