नारियल पकडऩे के दौरान धुआंधार में बहे युवक का सुराग नही

जबलपुर: भेड़ाघाट स्थित धुआंधार में नारियल पकडऩे के दौरान बहे युवक की तलाश में शुक्रवार को सुबह से रेस्क्यू ऑपरेशन चला। देर शाम तक उसका कहीं कोई सुराग नहीं लगा जिसके बाद अंधेरा होने पर रेस्क्यू बंद कर दिया गया है।

शनिवार को पुन: उसकी तलाश होगी। जानकारी के मुताबिक बसंत भूमिया 30 वर्षीय निवासी भेड़ाघाट का गुरूवार शाम साढ़े पांज बजे धुआंधार पहुंचा जहां वह नारियल पकड़ रहा था तभी उसका पैर फिसल गया और वह नीचे गिर गया और तेज बहाव मेें बह गया। शुक्रवार को सुबह से उसकी तलाश में रेस्क्यू ऑपरेशन चला लेकिन देर शाम तक उसका कहींं कोई सुराग नहीं लगा जिसके चलते रेस्क्यू ऑपरेशन बंद करना पड़ा। अब शनिवार को पुन: उसकी तलाश कराई जायेगी।

Next Post

युवक पर ऐसा हमला कि छिन गई आंखों की रोशनी

Sat Jan 3 , 2026
जबलपुर:गोहलपुर थाना अंतर्गत कृषि उपज मण्डी के पास स्थित महफिल बार में बिल जमा करने की बात पर उपजे विवाद के बाद बार संचालक ने कर्मचारियों के साथ मिलकर गुंडई दिखाते हुए युवक पर बेसबॉल के डंडे से हमला किया। हमले में घायल युवक की आंखों की रोशनी चली गई […]

You May Like