जबलपुर:गोहलपुर थाना अंतर्गत कृषि उपज मण्डी के पास स्थित महफिल बार में बिल जमा करने की बात पर उपजे विवाद के बाद बार संचालक ने कर्मचारियों के साथ मिलकर गुंडई दिखाते हुए युवक पर बेसबॉल के डंडे से हमला किया। हमले में घायल युवक की आंखों की रोशनी चली गई है। पीडि़त ने वीडियो वायरल कर बार संचालक की गुंडा गर्दी के साथ अपना दर्द बयां किया है।
जानकारी के मुताबिक राज गुप्ता निवासी त्रिमूर्ति नगर कृष्णा कॉलोनी ने गुरूवार को रिपोर्ट दर्ज कराई कि वे 30 दिसम्बर को दोस्त गौरव राजपूत के साथ महफिल बार कृषि उपज मण्डी के पास गया था। कुछ देर बाद उसके दोस्त सौरभ राजपूत एवं अंशुल साहू भी आ गए थे।दोस्त गौरव ने वहां शराब पीये एवं चिप्स खाये थे। जिसका बिल उसने मैनेजर को जमा कर दिया था। किन्तु पानी बोतल का बिल जमा करने की बात को लेकर अंशुल साहू से मोनिस की बहस हो गई। करीब रात्रि 11:30 बजे महफिल बार के ही दो कर्मचारी बेसबॉल का डंडा लेकर आये। अंशुल साहू को पीछे से सिर मेें मारा जिससे वे जमीन पर गिर गया। वे अंशुल को चोटें आ गई जिसे उपचार के लिए अस्पताल ले गया ।
मां तीन घंटे थाने में थी, धमकाया गया
पीडि़त अंशुल साहू 22 वर्षीय ने वीडियो वायरल किया। जिसमेेंं उसने कहा कि महफिल बार संचालक मोनिस ने मुझे बेसबॉल से मारा है। मैं कुछ भी नहीं देख पा रहा हूं, न चल फिर पा रहा हूं। मेरी मां तीन घंटे तक थाने में थी जिन्हें डरा धमकाया गया। पुलिस ने बिना एफआईआर के जाने के लिए कहा गया था और अगर मेरी आंखों की रोशनी नहीं आती है या मुझे कोई दिक्कत होती है या जान जाती है तो इसका जिम्मेदार मोनिस होगा। डॉक्टर ने अब तक स्पष्ट जवाब नहीं दिया है कि कब तक ठीक हो सकता हूं।
