फायरिंग करने वाले बदमाश की तलाश जारी

भोपाल। कोलार में चुनरी यात्रा के दौरान युवक पर चाकू से हमला करने के बाद फायरिंग करने वाले बदमाश की तलाश जारी है. कोलार थाना पुलिस ने घायल के आवास पर भी सुरक्षा व्यवस्था उपलब्ध कराई है.

जानकारी के मुताबिक हमलवार बदमाश अक्षय ठाकुर पर पुलिस बाउंड ओवर के उल्लंघन की कार्रवाई करेगी. वारदात करने के बाद से अक्षय लगातार फरार चल रहा है. पुलिस उसकी गिरफ्तारी का प्रयास कर रही है. अक्षय ठाकुर थाने का निगरानीशुदा बदमाश है. उसने यह हमला घायल हरिओम यादव पर तब किया, जब नवरात्रि के मौके पर बुधवार की रात ललिता नगर में चुनरी यात्रा निकल रही थी. अक्षय ठाकुर भी वहां पहुंचा था और किसी बात को लेकर उसका हरिओम यादव से विवाद हो गया. आरोप है कि अक्षय ने इस दौरान हरिओम से गाली-गलौच करते हुए उसकी गर्दन पर चाकू से हमला कर दिया. इस हमले से हरिओम के कान पर चाकू लगा. चुनरी यात्रा में शामिल लोगों ने जब अक्षय को पकड़ने की कोशिश की तो उसने अपने पास देसी पिस्तौल निकाली और हवाई फायर कर दिया. मौके देखकर आरोपी फरार हो गया. घटना की सूचना मिलने पर कोलार पुलिस ने आरोपी के दामखेड़ा निवास पर भी छापा मारा लेकिन आरोपी वहां नहीं मिला. पुलिस लगातार आरोपी की तलाश कर रही है.

Next Post

बावडिया नौआबाद में हड़कंप: शादी का खाना खाने से 200 लोग अस्पताल पहुंचे, इछावर स्वास्थ्य केंद्र में इमरजेंसी घोषित

Thu Mar 26 , 2026
सीहोर। खुशियों से भरे एक वैवाहिक समारोह का माहौल उस वक्त अफरा-तफरी में बदल गया, जब इछावर के ग्राम बावडिया नौआबाद में दूषित भोजन करने से 200 से अधिक लोग फूड पॉइजनिंग का शिकार हो गए. बुधवार रात मेवाड़ा परिवार के यहां आयोजित प्रीतिभोज में शामिल मेहमानों की तबीयत अचानक […]

You May Like