सहकारिता आंदोलन को नई दिशा देने कांग्रेस ने बनाई संचालन समिति

भोपाल। मध्य प्रदेश कांग्रेस ने प्रदेश में सहकारिता आंदोलन को पुनर्जीवित करने के लिए संगठनात्मक स्तर पर नई पहल करते हुए चार सदस्यीय संचालन समिति का गठन किया है। पार्टी का कहना है कि किसानों के हितों की रक्षा और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए सहकारिता आंदोलन को फिर से प्रभावी बनाना समय की आवश्यकता है।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी की अध्यक्षता में तथा प्रदेश प्रभारी हरीश चौधरी की मौजूदगी में आयोजित बैठक में विधायक भंवर सिंह शेखावत को सर्वसम्मति से मध्य प्रदेश कांग्रेस सहकारिता विभाग का अध्यक्ष नियुक्त किया गया। साथ ही पूर्व केंद्रीय मंत्री अरुण यादव, पूर्व नेता प्रतिपक्ष डॉ. गोविंद सिंह, भंवर सिंह शेखावत और समन्वय संयोजक चंद्रिका प्रसाद द्विवेदी को शामिल करते हुए चार सदस्यीय संचालन समिति का गठन किया गया।

बैठक में निर्णय लिया गया कि समिति जल्द ही सहकारिता क्षेत्र से जुड़े वरिष्ठ पदाधिकारियों, विशेषज्ञों और कार्यकर्ताओं के साथ व्यापक विचार-विमर्श कर आंदोलन को पुनर्जीवित करने की कार्ययोजना तैयार करेगी। जीतू पटवारी ने कहा कि कांग्रेस सहकारिता की मूल भावना को पुनर्स्थापित करने और किसानों व ग्रामीण समुदायों को सशक्त बनाने के लिए प्रदेशव्यापी अभियान चलाएगी।

Next Post

सीएम डॉ यादव से मिले पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री, समत्व भवन में हुई सौजन्य मुलाकात

Tue Jun 30 , 2026
भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से मंगलवार को समत्व भवन (मुख्यमंत्री निवास) में बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने सौजन्य भेंट की। इस दौरान मुख्यमंत्री और पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के बीच विभिन्न विषयों पर चर्चा हुई। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मुलाकात की जानकारी साझा करते […]

You May Like