जमैका किंग्समेन ने ट्रिनबैगो नाइट राइडर्स को पांच विकेट से हराया

सेंट लुसिया, 16 अगस्त (वार्ता) किर्क मैकेंजी 25 गेंदों में (69) की शानदार अर्धशतकीय पारी की बदौलत जमैका किंग्समेन ने ट्रिनबैगो नाइट राइडर्स (टीकेआर) को आठ गेंदें शेष रहते पांच विकेट से हराकर सीपीएल 2026 में अपनी पहली जीत दर्ज की।

183 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी जमैका किंग्समेन के लिए मैकेंजी की शानदार बल्लेबाजी की। उनके बाद किंग्समेन को 13 ओवर में 90 रन और बनाने थे और उनके पास नौ विकेट सुरक्षित थे। लेकिन टीकेआर ने अपने स्पिनरों – सुनील नारायण, उस्मान तारिक (जिन्होंने तीन विकेट लिए) और अकील होसेन – के साथ-साथ कीरोन पोलार्ड की किफायती गेंदबाजी से वापसी की। किंग्समेन अगले आठ ओवरों में तीन विकेट खोकर केवल 36 रन ही बना पाए और उन्हें 30 गेंदों में 54 रनों की जरूरत थी, तभी रसेल और पॉवेल ने जवाबी हमला करते हुए सिर्फ़ दो ओवर में 45 रन बना डाले। इस दौरान उन्होंने मिलकर पांच चौके और तीन छक्के लगाए। हालांकि टेरेंस हिंड्स ने रसेल (15 गेंदों में 27 रन) को आउट कर दिया, लेकिन पॉवेल (22 गेंदों में नाबाद 29 रन) ने टीम को पांच विकेट से जीत दिला दी। इससे पहले, किंग्समेन ने टीकेआर को बल्लेबाजी के लिए कहा और उन्हें शुरुआती दस ओवरों में केवल 69 रनों पर रोक दिया। कॉलिन मुनरो 26 गेंदों में केवल 16 रन ही बना पाए, जबकि एलेक्स हेल्स ने 21 गेंदों में 29 रन बनाए। लेकिन पोलार्ड ने 13वें ओवर में विटेल लॉज़ के खिलाफ एक चौका और लगातार तीन छक्के लगाकर मैच का रुख बदल दिया। निकोलस पूरन ने भी अगले ओवर में ओडियन स्मिथ पर दो छक्के लगाकर उनका साथ दिया। पोलार्ड और पूरन ने तीसरे विकेट के लिए 67 रन जोड़े, जबकि नरेन ने आठ गेंदों में नाबाद 19 रन बनाकर टीकेआर को 182 रन तक पहुंचाया।

Next Post

मुख्यमंत्री साय ने राज्यपाल डेका से की मुलाकात

Sun Aug 16 , 2026
रायपुर 16 अगस्त (वार्ता) छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कल 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर लोकभवन पहुंचकर राज्यपाल रमेन डेका से शिष्टाचार भेंट की। मुख्यमंत्री श्री साय ने राज्यपाल को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दीं। राज्यपाल डेका ने भी मुख्यमंत्री को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देते […]

You May Like