अक्षय कुमार व अरशद वारसी की ‘जॉली LLB 3’, का टीजर आ चुका है। टीजर आते ही यह कानूनी झमेले में फंस चुकी है। वकील समुदाय ने मूवी पर आपत्ति जताई है।
अरशद वारसी व अक्षय कुमार अभिनीत ‘जॉली LLB 3’, का टीजर रिलीज हो चुका है। टीजर के आते ही फिल्म कानूनी विवाद में फंस गई है। पूरे वकील समुदाय ने फिल्म की टीजर पर आपत्ति जताई है। साथ ही पुणे के सिविल कोर्ट में फिल्म के खिलाफ याचिका दायर की गई है।
इस याचिका की सुनवाई आने वाली 28 अगस्त को होनी तय हुई है। न्यायलय ने अभिनेताओं और फिल्म के निदेशक को 28 अगस्त 2025 में कोर्ट में पेश होने का नोटिस जारी किया है। याचिकाकर्ता वकील वाजिद खान का आरोप है कि, फिल्म की पटकथा वकालत और न्यायालय की छवि को बुरे तरीके से दर्शकों तक दिखाने का काम कर रही है।
