इंदौर:लसूडिया थाना क्षेत्र में पुलिस ने देर रात कार्रवाई करते हुए एक बदमाश को अवैध देशी कट्टे और पांच खाली खोखे के साथ दबोच लिया. आरोपी की पहचान करन कोरी 23 निवासी रानीपुर बाड़्री फाटक, जिला दतिया, हाल मुकाम निरंजनपुर नई बस्ती, लसूडिया के रूप में हुई है.पुलिस उपायुक्त जोन-2 हंसराज सिंह के निर्देश पर एसीपी विजयनगर आदित्य पटले और टीआई तारेश कुमार सोनी के नेतृत्व में टीम ने क्षेत्र में गश्त और आसूचना संकलन के दौरान यह कार्रवाई की.
टीम को सूचना मिली थी कि खालसा चौक सुलभ शौचालय के पास सर्विस रोड पर एक युवक अवैध हथियार लेकर घूम रहा है. सूचना पर घेराबंदी कर आरोपी को गिरफ्तार किया. उसके पास से एक देसी कट्टा और पांच खाली खोखे बरामद हुए हैं. आरोपी के खिलाफ थाना लसूडिया में आर्म्स एक्ट की धाराओं में केस दर्ज कर आगे की पूछताछ की जा रही है. पुलिस का कहना है कि आरोपी के अन्य आपराधिक कनेक्शन और गतिविधियों की भी जांच की जा रही है.
