
दमोह। विद्यालय निरीक्षण के दौरान लापरवाही बरतने व समय पर उपस्थिति दर्ज न करने के मामले में शासकीय प्राथमिक शाला बिजौरा की शिक्षिका प्रियंका बड़गैया को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। विभागीय अधिकारियों के अनुसार निरीक्षण के समय शिक्षिका विद्यालय से अनुपस्थित पाई गईं और उपस्थिति पंजी में भी समय पर हस्ताक्षर दर्ज नहीं थे। मामले को गंभीरता से लेते हुए विभाग ने तत्काल निलंबन की कार्रवाई की है।निलंबन अवधि में शिक्षिका का मुख्यालय विकासखंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय नियत किया गया है।
