छतरपुर में सुबह-सुबह कोहरे की चादर, ठंड ने बढ़ाई परेशानी विजिबिलिटी 1 किमी तक सिमटी

छतरपुर: मंगलवार की सुबह छतरपुर जिले में कोहरे की मोटी परत के साथ हुई, जिससे पूरे इलाके में ठंड का असर और तेज हो गया। घने कोहरे के कारण दृश्यता काफी कम रही और लोगों को सुबह के समय आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ा। सागर–कानपुर नेशनल हाईवे पर हालात ऐसे बने कि वाहन चालकों को दिन में भी लाइट जलाकर गाड़ियां चलानी पड़ीं।

कोहरे के चलते हाईवे पर वाहनों की रफ्तार धीमी रही। भारी वाहन और ट्रक हेडलाइट जलाकर गुजरते नजर आए। कई स्थानों पर सावधानी बरतते हुए वाहन चालकों ने धीमी गति से सफर किया, ताकि किसी तरह की दुर्घटना से बचा जा सके।मौसम विभाग के मुताबिक मंगलवार को जिले का न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। हवा की गति करीब 5 किलोमीटर प्रति घंटे रही, जबकि नमी का स्तर लगभग 60 प्रतिशत रहा। बीते तीन दिनों से तापमान में खास बदलाव नहीं आया है।

विभाग का अनुमान है कि आने वाले एक सप्ताह तक मौसम में ज्यादा परिवर्तन नहीं होगा। सुबह के समय कोहरा छाए रहने की संभावना है, जबकि दिन में तेज धूप निकल सकती है। ठंड के चलते लोगों को सुबह और देर शाम गर्म कपड़ों का सहारा लेना पड़ रहा है।
बढ़ती ठंड रबी फसलों के लिए लाभकारी
घने कोहरे और ठंड के बावजूद खेतों में हरियाली बनी हुई है। सुबह फसलों पर ओस की बूंदें जमी नजर आईं। किसान ठंड के बीच भी खेतों में सिंचाई करते दिखे। कृषि विशेषज्ञों का कहना है कि बढ़ती ठंड रबी फसलों के लिए लाभकारी होती है, इससे फसलों की बढ़वार बेहतर होती है और कीट व बीमारियों का असर कम रहता है।

Next Post

कड़ाके की ठंड और घने कोहरे की दोहरी मार, भोपाल में सीजन की सबसे सर्द रात पारा @ 4.8°C

Tue Dec 16 , 2025
भोपाल: राजधानी भोपाल में ठंड ने इस सीजन का नया रिकॉर्ड बना दिया है। सोमवार और मंगलवार की दरमियानी रात न्यूनतम तापमान गिरकर 4.8 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया, जो अब तक का सबसे कम तापमान है। इससे पहले 17 नवंबर को 5.2 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया था। मौसम […]

You May Like

मनोरंजन

एस. एस.राजामौली ने महेश बाबू की फिल्म वाराणसी के लिए हैदराबाद में बनाया आलीशान सेट मुंबई, 25 मार्च (वार्ता) फिल्मकार एस. एस. राजामौली ने अपनी आने वाली फिल्म ‘वाराणसी’ के लिए हैदराबाद में आलीशान सेट बनाया है। फिल्म वाराणसी में महेश बाबू, प्रियंका चोपड़ा जोनस और पृथ्वीराज सुकुमारन मुख्य भूमिकाओं में हैं।अभी इस फिल्म का प्रोडक्शन चल रहा है और यह हैदराबाद में लगाए गए शानदार सेटों के लिए खूब सुर्खियां बटोर रही है, जहाँ बड़े पैमाने पर वाराणसी की झलक को फिर से बनाया गया है। प्रतिष्ठित मंदिरों और आलीशान महलों के डिजाइन से लेकर बारीक से बारीक बनावट तक, ये सेट वाराणसी से इतने मिलते-जुलते हैं कि कोई भी यह महसूस किए बिना नहीं रह सकता कि वे साक्षात उसी पवित्र शहर के बीचों-बीच खड़े हैं। घाटों, मंदिरों और वहाँ के माहौल को इतनी बारीकी से डिजाइन किया गया है कि वाराणसी की रूह को पूरी तरह से उसमें उतारा जा सके, जिससे ये सेट एकदम असली नजर आ रहे हैं। चर्चा को और बढ़ाते हुए, ‘वाराणसी’ से महेश बाबू का ‘रुद्र’ के रूप में दमदार लुक, पृथ्वीराज सुकुमारन का ‘कुंभा’ के रूप में इंटेंस पहला लुक और प्रियंका चोपड़ा जोनस का ‘मंदाकिनी’ के रूप में रौबदार अवतार पहले ही सामने आ चुका है, जिसने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है और पूरे देश में एक्साइटमेंट भर दी है। इन शानदार झलकियों ने उम्मीदें बहुत बढ़ा दी हैं, और अब दर्शकों का इंतज़ार सातवें आसमान पर है क्योंकि हर कोई इस भव्य सिनेमाई अनुभव का बेसब्री से इंतज़ार कर रहा है, जो सात अप्रैल, 2027 को बड़े पर्दे पर एक ग्रैंड रिलीज के लिए तैयार है।