
जबलपुर। कार्तिक पूर्णिमा के दिन भेड़ाघाट थाना अंतर्गत स्थित हरे कृष्णा आश्रम से नर्मदा पंचकोशी परिक्रमा यात्रा प्रारम्भ होती है जिसमें हजारों की संख्या में श्रद्धालू भाग लेते है, जिसे दृष्टिगत रखते हुये पुलिस अधीक्षक सम्पत उपाध्याय के मार्ग दर्शन में चाक चौबंद व्यवस्था लगायी जा रही है।
नर्मदा पंचकोषी परिक्रमा यात्रा को दृष्टिगत रखते हुये कलेक्टर राघवेन्द्र सिंह एवं पुलिस अधीक्षक सम्पत उपाध्याय के द्वारा भेडाघाट, लम्हेटा घाट में पंचकोषी यात्रा मार्ग का जायजा लेते हुये की गयी व्यवस्था का निरीक्षण किया तथा उपस्थित पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों को व्यवस्थाओं के सम्बंध में आवश्यक दिशा निर्देश दिये।
