जबलपुर: अधारताल थाना अंतर्गत जय प्रकाश नगर में दबंगों की गुंडई सामने आई। बदमाशों ने एक गरीब परिवार का मकान जेसीबी से ढहा दिया और लाखों के जेवरात, नगदी समेत गृहस्थी का सामान लेकर फरार हो गए।पुलिस के मुताबिक सुधा पटेल पति अनिल पटेल निवासी जयप्रकाश नगर अधारताल में निवास करती आ रही है। जिनके पति को कैंसर की बीमारी है। जिसके चलते वह पति का लेकर मेडिकल चेकअप कराने ले गई थी।
इस दौरान कृष्णा सोनी पति डी.पी. सोनी, पुत्र मनोज सोनी , संजय सोनी द्वारा मकान में रखा सारा सामान गायब कर दिया गया। मकान को जेसीबी से गिरा दिया। जब वे वापिस लौटी तो मकान टूटा और आलमारी समेत उसमें रखे तीना ताला सोना, चांदी, नगदी समेत गृहस्थी का अन्य सामान गायब था।
पार्षद ने बेचा था मकान, पीडि़त 20 साल से थे किराएदार-
पुलिस सूत्रों क मुताबिक जिस पर को ढहाया गया वह पूर्व में क्षेत्रीय पार्षद महेश राजपूत का था, जिसमें विगत 20 वर्षो से पीडि़त परिवार रह रहा था। पूर्व में पार्षद ने मकान को कृष्णा सोनी को बेच दिया था। मकान जर्जर हालात में भी था। किराए से रह रही सुधा पटेल को मकान खाली करने के लिए बोला गया था लेकिन वह मकान खाली नहीं कर रही थी, इस बीच नए मकान मालिक ने मकान को उस वक्त जेसीबी से तोड़ दिया जब सुधा घर में नहीं थीं
