जबलपुर: मालवीय चौक पर बिना अनुमति पुतला दहन करने के मामले में पुलिस ने एनएसयूआई अध्यक्ष समेत अन्य पर प्रकरण दर्ज कर लिया हैं।पुलिस के मुताबिक एनएसयूआई के कार्यकर्ता मालवीय चौक पर पुतला दहन करने की योजना बना रहे थे जिसकी सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची जहां दस लोगा घास फूस के पुतले में पेट्रोल जैसा ज्वलनशील पदार्थ डालकर आग लगा दी, जलते हुये पुतले को छुडाने का प्रयास पुलिस बल द्वारा किया गया था।
पुतला दहन एनएसयूआई के नीलेश महार एव एनएसयूआई अध्यक्ष सचिन रजक के नेतृत्व मेंं हुआ था। जिन्होंने बिना वैधानिक अनुमति के राहगीरो का रास्ता रोककर घास फूस के पुतले में पेट्रोल जैसा ज्वलनशील पदार्थ डालकर पुतले में आग लगाई। पुलिस ने अब मामले मेें प्रकरण दर्ज किया है।
