बेलगाम ट्रक ने ली पिता पुत्र की जान

जोहिला ढाबा के समीप हादसा

नौरोजाबाद(उमरिया)। पाली से नौरोजाबाद के बीच में जर्जर सड़क और बेलगाम दौड़ते वाहन से हर महीने जिले में बड़ी घटना आए दिन घटित हो रहीं हैं। जो अब जिले के लिए चिंता का विषय बन गया है। बताया जाता है कि घर से कुछ आवश्यक कार्य को लेकर जब पिता पुत्र निकले तथा जोहिला ढाबा के पेट्रोल पंप के समीप पहुंचे ही थे कि एक बेलगाम ट्रक ने पिता-पुत्र को बुरी तरह कुचल दिया जिससे दोनों की मौत हो गई।

प्राप्त जानकारी अनुसार ट्रक क्रमांक रूक्क-18-॥- 6507 शहडोल की ओर से आ रहा था, वहीं विपरीत दिशा से आ रहे पिता-पुत्र अपनी मोटर साइकिल से आ रहे थे, जैसे ही वे जोहिला पेट्रोल पंप के सामीप पहुंचे तो तेज़ रफ़्तार ट्रक की चपेट में आ गए, जिससे पिता-पुत्र की मौके पर ही मौत हो गई। हादसा इतना भयावह था की दोनों के चेहरे को छोड़ कर पूरा शरीर छिन्न भिन्न हो गया। सूचना मिलते ही नौरोजाबाद थाना प्रभारी राजेशचंद्र मिश्रा तत्काल मौके पर पहुंच कर शव की शिनाख्त करवाई। पुलिस ने बताया कि मृतक अल्लू प्रजापति एवं उनके पुत्र मनीष प्रजापति ग्राम पिनौरा छपरी के रहने वाले थे। पुलिस ने घटना स्थल से शवों को उठवाकर अग्रिम कार्यवाही हेतु ले जाया गया है। ट्रक को थाने में खड़ा करा लिया गया है। वहीं घटना के बाद ट्रक चालक ट्रक छोड़ फरार हो गया है। ज्ञातव्य हो कि एक सप्ताह पूर्व ही पाली ब्लाक में भी भीषण सड़क हादसा हुआ था जिसमें मां बेटी और पति पत्नी की मौके पर मौत हो गई थी एनएच 43 में बेलागाम ओवरलोड ट्रकों पर कार्यवाही न होने की वजह से कई परिवार उजड़ रहे है लोगों की मांग है कि बेतरबीत दौड़ रहे ओवरलोड ट्रकों पर कार्यवाही हो जिससे लोगों का परिवार उजड़ने से बच सके।

Next Post

ट्रेन के एसी कोच में एनआरआई कपल का लाखों का सामान चोरी

Tue Feb 11 , 2025
ग्वालियर। झांसी-ग्वालियर ट्रैक पर चलती ट्रेन से चोरी की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं. अब चोरों ने एक एनआरआई कपल को निशाना बनाया है. श्रीधाम एक्सप्रेस की एसी कोच ए1 में सफर कर रहे इस कपल के बैग से करीब 25 लाख रुपये के गहने, अमेरिकी डॉलर […]

You May Like