
भोपाल। ऐशबाग थाना पुलिस ने अडीबाजी के फरार आरोपी को गिरफ्तार किया. फरियादी की शिकायत पर पुलिस ने कार्रवाई आरोपी पर की है.
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक बीते 4 सितंबर को 52 वर्षीय फरियादी महिला ने शिकायत दर्ज कराई. महिला ने बताया कि वह उस दिन दोपहर के समय अपने घर के सामने खड़ी थी कि तभी वहां पर आरोपी नीरज मिश्रा आया अडीबाजी करते हुए शराब पीने के पैसे मांगे. पैसे देने से मना करने पर आरोपी ने गाली गलौच की. आरोपी ने महिला को धमकाया कि शराब पीने के लिये पैसे नहीं दिये तो तुम्हारे घर के दरवाजे खिड़कियों के कांच तोड दूंगा.
आरोपी की अडीबाजी से घबराई महिला ने थाने में शिकायत दर्ज कराई. मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया है.
