भारतीय महिला क्रिकेट टीम में ग्वालियर की स्पिनर वैष्णवी के शामिल होने पर सिंधिया सहित अनेक नेताओं ने दी बधाई

ग्वालियर: ग्वालियर की उदीयमान क्रिकेट प्लेयर वैष्णवी शर्मा का चयन भारतीय महिला क्रिकेट टीम के लिए होने पर ग्वालियर सहित पूरे मध्यप्रदेश में खुशी का माहौल है. केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया, पूर्व खेल मंत्री यशोधरा राजे सहित अनेक नेताओं ने सोशल मीडिया के जरिए वैष्णवी को बधाई दी है.

वैष्णवी को पहली बार मिली है जगह: भारत और श्रीलंका के बीच पांच मैचों का टी 20 सीरिज 21 दिसंबर से शुरू होकर 30 दिसंबर तक चलेगा. हरमन प्रीत कौर इसकी कप्तान और स्मृति मंधाना उप कप्तान रहेंगी. घोषित टीम में ग्वालियर की स्पिनर वैष्णवी को भी पहली बार जगह मिली है.
14 वें ओवर में अपनी हैट्रिक पूरी कर जीता था दिल
वैष्णवी ने अंडर 19 महिला टी 20 विश्वकप 2025 में मलेशिया के खिलाफ पारी के 14 वें ओवर में अपनी हैट्रिक पूरी कर सबका दिल जीत लिया था और मीडिया मे सुर्खियां बन गई थी. वैष्णवी के टीम इंडिया मे चुने जाने की खबर मिलते ही उनके परिवार मे भी ख़ुशी का माहौल हो गया. वहां मिठाइयां भी बंटी. वैष्णवी के पिता नरेन्द्र शर्मा ग्वालियर के बड़े ज्योतिषी हैं.

Next Post

जियावन पुलिस की सख्ती के बाद व्यापारियों ने स्वयं हटाया अतिक्रमण

Wed Dec 10 , 2025
सिंगरौली/देवसर :जियावन थाना प्रभारी सुश्री रोशनी कुर्मी के निर्देशन में पुलिस टीम ने बुधवार को देवसर क्षेत्र में भ्रमण करते हुए व्यापारियों को स्पष्ट चेतावनी दी कि यदि राष्ट्रीय राजमार्ग को अवरुद्ध किया गया या यातायात व्यवस्था में किसी भी प्रकार की बाधा उत्पन्न की गई, तो संबंधित लोगों पर […]

You May Like